बिहार की सड़कों पर उतरे राहुल गांधी, बेगूसराय में करेंगे बेरोजगारों से संवाद

Rahul Gandhi: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो महीने में तीसरी बार 7 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं, जिसको लेकर बिहार कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गईं है.

Rahul Gandhi: पटना. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. बीते दो महीने के भीतर तीसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स देंगे. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी बिहार में इस साल होनेवाले चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का टास्क सौंपेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे बेगूसराय जाएंगे राहुल गांधी. वहां वे पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे.

पटना में है दो कार्यक्रम

बेगूसराय से पटना आने के बाद राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद राहुल सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे. हाल ही दिल्ली बैठक में उन्होंने जिलाध्यक्षों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए थे. अब पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम शुरू होना है. पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जानी है. पार्टी की कोशिश है कि संगठन को जिला व प्रखंड स्तर पर और मजबूत किया जाए. आठ अप्रैल को गुजरात के साबरमती में एआईसीसी का अधिवेशन है. उसमें शामिल होने के लिए पार्टी के नेता सोमवार की शाम ही पटना से रवाना होंगे.

कांग्रेस को अब राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित

राहुल के बिहार दौरे पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डुबोते हैं. इससे पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली भी गए थे, जहां कांग्रेस की करारी हार हुई थी. अब अंतिम में बिहार आ रहे हैं. कांग्रेस को अब राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित है. जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी जिस राज्य में कदम रखते हैं, वहां कांग्रेस की दुर्गति तय होती है. बिहार की जनता अब उनके दिखावे को अच्छी तरह समझ चुकी है.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >