कैंपस : पीयू : यूजी में एडमिशन के लिए आज जारी होगी तीसरी मेधा सूची

पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र(2024-28) में एडमिशन के लिए तीसरी मेधा सूची रविवार को जारी की जायेगी

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र(2024-28) में एडमिशन के लिए तीसरी मेधा सूची रविवार को जारी की जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गयी प्रथम मेधा सूची और द्वितीय मेधा सूची में शामिल कुल 2746 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन लिया है. यूजी में एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में कुल 4531 सीटें निर्धारित हैं. तीसरी मेधा सूची में चयनित उम्मीदवारों की एडमिशन प्रक्रिया 24 से 26 जून तक आयोजित की जायेगी. चयनित विद्यार्थी अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप डाउनलोड करेंगे. चयनित उम्मीदवार एलाॅटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, सभी मूल प्रमाणपत्र व सभी प्रमाणपत्रों की एक सेट फोटोकॉपी व चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर एलाॅटेड कॉलेज में काउंसेलिंग और नामांकन के लिए उपस्थित होंगें. चयनित उम्मीदवार द्वारा काउंसेलिंग के लिए संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित काउंसेलिंग की तिथि को उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >