पीयू छात्र संघ चुनाव : कुल 14 कंस्टीट्यूएंसी में होंगे 22 काउंसिल मेंबर के लिए चुनाव

पटना विश्वविद्यालय की ओर 29 मार्च को आयोजित होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए बनाये गये कुल 14 कंस्टीट्यूएंसी में पांच सेंट्रल पैनल के अलावा कुल 22 काउंसिल मेंबर को मतदाता चुनेंगे.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर 29 मार्च को आयोजित होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए बनाये गये कुल 14 कंस्टीट्यूएंसी में पांच सेंट्रल पैनल के अलावा कुल 22 काउंसिल मेंबर को मतदाता चुनेंगे. कॉलेज काउंसिल मेंबर के लिए एक हजार विद्यार्थी पर एक काउंसिल मेंबर होगा. जिन कॉलेजों और फैकल्टी में 1501 से अधिक मतदाता होंगे वहां दो काउंसिल मेंबर होंगे. इसी आधार पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार काउंसिल मेंबर चुने जायेंगे. पटना विश्वविद्यालय में सबसे अधिक चार काउंसिल मेंबर पटना वीमेंस कॉलेज में चुने जायेंगे. वहीं पटना सायंस कॉलेज में 2, पटना कॉलेज में 2, बीएन कॉलेज में 2, मगध महिला कॉलेज में 2 और फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस में दो काउंसिल मेंबर चुने जायेंगे. इसके अलावा पटना लॉ कॉलेज में 1, वाणिज्य महाविद्यालय में 1, पटना ट्रेनिंग कॉलेज में 1, वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में 1, कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट में 1, फैक्लटी ऑफ कॉमर्स, एजुकेशन एंड लॉ में 1, फैकल्टी ऑफ साइंस में 1 और फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज में एक काउंसिल मेंबर होंगे. छात्र संघ चुनाव के लिए तैयार किये जाने वाले कुल 42 बूथों पर होने वाला खर्च कॉलेज की ओर से किया जायेगा.

चुनाव के लिए विभिन्न कॉलेजों में बनेंगे कुल 42 बूथ

कॉलेज- काउंसिल मेंबर- कुल बूथ

पटना कॉलेज- 1- 1

पटना साइंस कॉलेज- 2- 3

पटना कॉलेज- 2- 5

वाणिज्य महाविद्यालय- 1- 3

बीएन कॉलेज- 2- 5

पटना ट्रेनिंग कॉलेज- 1- 1

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज- 1- 1

मगध महिला कॉलेज- 2- 5

कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट- 1- 1

पटना वीमेंस कॉलेज- 4- 9

फैकल्टी- काउंसिल मेंबर- बूथ

फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एजुकेशन एंड लॉ- 1- 1

फैकल्टी ऑफ साइंस- 1- 2

फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनाटीज- 1- 2

फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस- 2- 3

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >