पीयूृ : छात्रसंघ चुनाव की तिथि आज की जायेगी घोषित, जल्द ही फाइनल मतदाता सूची होगी जारी

पटना विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव की तिथि की विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को घोषणा की जायेगी.

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव की तिथि की विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को घोषणा की जायेगी. छात्रसंघ चुनाव तिथि की घोषणा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह करेंगे. इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से वोटर लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी है. डीन प्रो अनिल कुमार ने बताया कि कॉलेज व विभागवार मतदाता सूची जारी कर दी गयी है. यदि किसी के नाम में या अन्य जानकारी में कोई त्रुटि होगी या किसी का नाम छूट गया है तो वैसे विद्यार्थी चार मार्च दोपहर तीन बजे तक अपने कॉलेज और विभाग में त्रुटि सुधार के लिए लिखित आवेदन दे सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि चार मार्च के बाद त्रुटि सुधार के लिए आवेदन नहीं लिया जायेगा. इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >