पीयू : पीजी कोर्स की द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी, 17 और 18 अक्तूबर को होगी काउंसेलिंग

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा करना होगा

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी, एमए, एमकॉम, एमएड, एलएलएम, एमटेक, एमएफसी, एमएसडब्ल्यू, एमजेएमसी, एमआइआर, एमएचआरडी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और बीएड सहित विभिन्न स्नातकोत्तर व स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pup.ac.in (http://www.pup.ac.in पर क्लिक कर छात्र अपने लॉगिन आइडी से मेरिट लिस्ट और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा करना होगा.

ऑनलाइन भुगतान के बाद छात्रों को अलॉटमेंट लेटर, फीस स्लिप और आवेदन पत्र प्रिंट कर अपने संबंधित विभाग या संस्थान में जमा करना होगा. इसके साथ ही छात्रों को मूल प्रमाणपत्रों (सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि) के साथ एडमिशन के लिए काउंसेलिंग में उपस्थित होना होगा. काउंसलिंग और नामांकन की तिथि 17 और 18 अक्तूबर की सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जायेगी. निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वाले छात्रों का नामांकन स्वतः रद्द कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >