पीयू : एलएलएम और एमएड सेमेस्टर चार की परीक्षा 14 जून से होगी शुरू

पटना विश्वविद्यालय की ओर से एलएलएम सेमेस्टर चार सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से एलएलएम सेमेस्टर चार सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है. एलएलएम सेमेस्टर चार के विद्यार्थियों की परीक्षा 14 जून को आयोजित की जायेगी. परीक्षा केंद्र पटना कॉलेज को बनाया गया है. परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जायेगी. वहीं एमएड सेमेस्टर चार के विद्यार्थियों की परीक्षा 14 से 18 जून तक आयोजित की जायेगी. एमएड सेमेस्टर फोर के विद्यार्थियों का भी परीक्षा सेंटर पटना कॉलेज को बनाया गया है. परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जायेगी. इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस कोर्स के सेमेस्टर चार के विद्यार्थियों की परीक्षा 14 से 18 जून तक आयोजित की जायेगी.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >