पीयू : आज से दो दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी

पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ बुधवार से दो दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की है.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ बुधवार से दो दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की है. कर्मचारी संघ के महासचिव फरमान अब्बास ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन दिसंबर माह से ही हमारी मांगों पर बिना विचार किये इस पर कोई निर्णय नहीं ले रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारी मांगों को पूरा करने के लिए क्या कदम उठा रहा है, इसकी भी सूचना कर्मचारियों को नहीं दे रहा है. संघ के महासचिव फरमान अब्बास ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग की पूर्ति नहीं की जायेगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि 13 मई से कर्मचारी संघ के सभी सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज कर विश्वविद्यालय मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को संघ की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को इ-मेल और वाट्सएप ग्रुप में मैसेज के जरिये सूचना दे दी गयी है. इस संबंध में अब व्यक्तिगत आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जब तक कर्मचारियों की मांग की पूर्ति करने के बाजये कर्मचारियों पर ही दबाव बनाने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >