पीयू : डॉ योगेंद्र कुमार वर्मा बने डीन

पटना विश्वविद्यालय ने डॉ योगेंद्र कुमार वर्मा को डीन स्टूडेंट वेलफेयर नियुक्त किया गया है.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय ने डॉ योगेंद्र कुमार वर्मा को डीन स्टूडेंट वेलफेयर नियुक्त किया गया है. प्रो अनिल कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ वर्मा को डीन बनाया गया है. डॉ वर्मा पटना लॉ कॉलेज के प्राचार्य भी हैं. डॉ वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की बेहतरी और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुये कार्य करेंगे. डॉ वर्मा के डीन नियुक्त होने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नमिता सिंह समेत विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य और विभाग अध्यक्षों ने उन्हें बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >