पीयू : दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों में 697 विद्यार्थियों का हुआ एडमिशन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थयों की एडमिशन प्रक्रिया जारी है.

सबसे अधिक मगध महिला कॉलेज में 175 छात्राओं ने लिया नामांकन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थयों की एडमिशन प्रक्रिया जारी है. दूसरे दिन शनिवार को विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में कुल 697 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है. दूसरे दिन सबसे अधिक मगध महिला कॉलेज में विभिन्न विभागों में 175 छात्राओं ने एडमिशन लिया. वहीं दूसरे दिन पटना कॉलेज में 166, पटना साइंस कॉलेज में 123, बीएन कॉलेज में 144 और वाणिज्य महाविद्यालय में 89 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया. इससे पहले शुक्रवार को 498 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया था. दो दिनों में विभिन्न कॉलेजों में कुल 1195 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया. फर्स्ट मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया 16 जून तक चलेगी. एडमिशन के लिए चयनित विद्यार्थियों को अपना अलॉटमेंट लेटर, ऑनलाइन पेमेंट स्लिप, सभी मूल प्रमाणपत्र व सभी प्रमाणपत्र की एक सेट फोटो कॉपी ( स्व अभिप्रमाणित) और चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. काउंसिल व नामांकन के लिए संबंधित कॉलेजों में निर्धारित तिथि में नामांकन लेना होगा. निर्धारित तिथि में उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त हो जायेगी. नामांकन लेने के बाद आवेदक अपना विषय या कॉलेज बदलना चाहेंगे तो उनके लिए स्लाइड अप करने की व्यवस्था पोर्टल पर की गयी है. स्लाइड अप होने पर आवेदक का नाम सेकेंड मेरिट लिस्ट में दिखेगा और स्लाइड अप होने पर उनका पूर्व का एलोटेड विषय और कॉलेज स्वत: समाप्त हो जायेगा. स्लाइड अप हुए आवेदकों को फिर से काउंसेलिंग के लिए जाने की जरूरत नहीं है. विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में कुल 4531 सीटें निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >