नीट पेपर लीक के विरोध में निकले राजभवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों में बहस, एक-दूसरे पर लगाए आरोप, देखें वीडियो...

नीट पेपर लीक के विरोध में निकले राजभवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों में बहस, एक-दूसरे पर लगाए आरोप, देखें वीडियो...

Student Protest In Patna : पटना में छात्रों ने नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राजभवन तक मार्च निकाला. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई, जिससे गहमागहमी का माहौल बन गया.

Student Protest In Patna : नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने बुधवार को पटना में राजभवन तक मार्च निकाला. इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठी. मार्च के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई. कुछ युवाओं ने एक व्यक्ति पर आंदोलन में बाधा डालने और प्रदर्शन को प्रभावित करने का आरोप लगाया. वहीं संबंधित व्यक्ति ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आंदोलन का पूरा समर्थन कर रहे हैं और छात्रों की मांगों के पक्ष में हैं. उनका कहना था कि वह प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन जता रहे थे, लेकिन उन पर बेवजह बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है. दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही, जिससे मौके पर हल्की गहमागहमी की स्थिति बन गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >