हर महीने सरकारी स्कूलों के बच्चों की तैयार होगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ ही विद्यालय प्रबंधन, कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थी प्रबंधन और अभिभावक प्रबंधन लागू करने का निर्देश दिया है.

संवाददाता, पटना

जिले के सभी सरकारी स्कूलों में प्रबंधन की व्यवस्था नियमानुसार लागू की गयी है. शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ ही विद्यालय प्रबंधन, कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थी प्रबंधन और अभिभावक प्रबंधन लागू करने का निर्देश दिया है. विद्यार्थी प्रबंधन के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों की हर महीने प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा कार्यालय को भेजनी होगी. प्रोग्रेस रिपोर्ट में लगातार तीन माह तक खराब प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए अलग से क्लास संचालित की जायेगी. बच्चों को प्रत्येक दिन मिलने वाले होमवर्क और क्लासवर्क के आधार पर प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार की जायेगी. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर सूचित किया गया है. वहीं विद्यालय प्रबंधन के अंतर्गत स्कूल संचालन अवधि कम से कम 10 मिनट पहले शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है. इसके साथ ही बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने में शिक्षक पांच मिनट से अधिक समय नहीं लगायेंगे. चेतना सत्र में सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है. इसके अलावा स्कूलों हेड मास्टर और प्रधानाध्यापकों को सप्ताह में किसी एक दिन अपने सुविधानुसार शिक्षक अभिभावक बैठक भी आयोजित करना अनिवार्य किया गया है.

आवासीय प्रशिक्षण नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी कठोर कार्रवाई

शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों को शिक्षक मार्गदर्शिका जारी कर कहा गया है कि कक्षा पहली से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई करने वाले बच्चे यूनिफॉर्म में आएं. आवासीय प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों को शेड्यूल के अनुसार शामिल होना अनिवार्य है. अगर कोई शिक्षक आवासीय प्रशिक्षण में भाग नहीं लेते हैं, तो उनपर सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी. आवासीय प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन के साथ ही होमवर्क देने के पैमाना और उसे निर्धारित समय पर चेक करने की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके साथ ही शिक्षकों को क्लारवर्क में टीएलएम का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >