राष्ट्रपति ने सुरेंद्र किशोर सहित तीन को पद्मश्री से किया सम्मानित

नयी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पत्रकार सुरेंद्र किशोर, मौर्यकालीन प्राचीन शिल्प टिकुली कला के कलाकार अशोक कुमार विश्वास और 500 वर्षों से चली आ रही दरभंगा की ध्रुपद परंपरा के गायक पंडित राम कुमार मल्लिक को पद्मश्री से सम्मानित किया.

संवाददाता, पटना

नयी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पत्रकार सुरेंद्र किशोर, मौर्यकालीन प्राचीन शिल्प टिकुली कला के कलाकार अशोक कुमार विश्वास और 500 वर्षों से चली आ रही दरभंगा की ध्रुपद परंपरा के गायक पंडित राम कुमार मल्लिक को पद्मश्री से सम्मानित किया.हालांकि, सुरेंद्र किशोर ने अस्वस्थ होने के कारण समारोह में भाग नहीं ले सके. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी.इसमें बिहार के सात विभूतियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कारों की घोषणा हुई थी. इनमें डाॅ सीपी ठाकुर, स्व बिंदेश्वरी पाठक, पंडित राम कुमार मल्लिक, पत्रकार सुरेंद्र किशोर, अशोक कुमार विश्वास, मधुबनी के दंपती शांति व शिवन पासवान के नाम शामिल हैं. इससे पहले 24 अप्रैल को डाॅ सीपी ठाकुर, स्व बिंदेश्वरी पाठक की पत्नी,मधुबनी के दंपती शांति और शिवन पासवान को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >