भोला पासवान शास्त्री की जयंती को लेकर महासभा ने कसी कमर, पटना चलने का आह्वान

राष्ट्रीय दुस्साध्य महासभा ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया. महासभा ने समाज से एकजुट होकर इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

Patna News : पालीगंज में आर्य समाज पुस्तकालय में सोमवार को राष्ट्रीय दुस्साध्य महासभा की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता महासभा के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने की. बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गयी.

भोला पासवान शास्त्री के योगदान को किया याद

बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान ने भोला पासवान शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भोला पासवान शास्त्री ने समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके विचार और सामाजिक योगदान आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं.

जयंती समारोह में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज की एकता और अखंडता बनाए रखते हुए जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को आगे बढ़ाया जा सकता है.

इन लोगों ने रखे विचार

बैठक में फुलवारी के पूर्व प्रमुख राधेरमण, बृजकिशोर पासवान, कामता पासवान, मुखिया पप्पू पासवान, शिक्षक दुलार चंद पासवान, महेंद्र पासवान, संजय पासवान, राजनंदन पासवान, विशिष्ट पासवान, सुदर्शन पासवान, शिवशंकर पासवान, गुड्डू पासवान, रामभवन पासवान, सुरेंद्र पासवान, चित्ररंजन पासवान और सुरेश पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे. अंत में कृष्ण बल्लभ पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सिकंदर कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >