प्रशांत किशोर पर मानहानि का केस करेंगे: अशोक

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि वे प्रशांत किशोर पर बहुत जल्द मानहानि का केस करेंगे.

पटना. ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि वे प्रशांत किशोर पर बहुत जल्द मानहानि का केस करेंगे. इसके लिए जरूरी कागजात तैयार किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग दलित परिवार से आते हैं. हमलोग तलवार लेकर लड़ने वाले नहीं हैं. हमारे पास सामान्य नागरिक होने का जाे संसाधन है उसका प्रयोग करेंगे. मंत्री अशोक चौधरी ने शनिवार को यह बातें जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर के पिछले दिनों के एक बयान को लेकर पूछे गये संवाददाताओं के एक प्रश्न के जवाब में दिया. दरअसल पिछले दिनों जमुई में एक बयान में प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर पैसे लेकर बेटी को लोकसभा का टिकट दिलाने का आरोप लगाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >