विधायक बने प्रशांत किशोर, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, PK ने किए थे ये 4 ऐलान

Prashant Kishor Oath: जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अब आधिकारिक तौर पर बांकीपुर विधानसभा के विधायक बन गए हैं. सोमवार को उन्होंने विधायक पद की शपथ ली. बांकीपुर सीट जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने तीन महीने के अंदर बदलाव दिखने की बात कही थी.

Prashant Kishor Oath: पटना के बांकीपुर विधानसभा की जनता को नया विधायक मिल गया है. प्रशांत किशोर ने सोमवार को शपथ ग्रहण किया. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने चैंबर में प्रशांत किशोर को विधायक पद की शपथ दिलाई. इसके बाद प्रशांत किशोर अब आधिकारिक रूप से सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे और कामकाज शुरू करेंगे.

शपथ ग्रहण के बाद पीके ने क्या कहा?

शपथ ग्रहण के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, बिहार के इस सदन में सदस्य के तौर पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, रामविलास पासवान और सुशील मोदी रहे हैं. इस सदन के सदस्य के तौर शपथ लेना मेरे लिए गौरव की बात है. ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मैं समाज की बेहतरी के लिए आगे काम करूंगा.

19,246 वोटों से बीजेपी को हराया था

सोमवार को प्रशांत किशोर जन सुराज के समर्थकों के साथ विधानसभा पहुंचे थे. बांकीपुर सीट के लिए 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी और 3 अगस्त को रिजल्ट जारी किया गया था. प्रशांत किशोर ने बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा को 19,246 वोटों से हराया था. जबकि आरजेडी की कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त हो गई थी.

इस वजह से चैंबर में दिलाई गई शपथ

सामान्य तौर पर नए विधायक को विधानसभा सत्र के दौरान ही शपथ दिलाई जाती है. लेकिन अभी विधानसभा का कोई भी सत्र नहीं चल रहा है. बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र भी खत्म हो चुका है. शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने में अभी काफी समय है. ऐसे में सदन की कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में स्पीकर अपने चैंबर में ही नए विधायक को शपथ दिला सकते हैं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तीन महीने में बदलाव दिखने की कही थी बात

बांकीपुर सीट पर जीत के बाद प्रशांत किशोर ने तीन महीने में बदलाव दिखने की बात कही थी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, अगले 2 से 3 महीने के अंदर बांकीपुर विधानसभा में स्पष्ट बदलाव दिखने लगेगा. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को रोजगार, राशन की व्यवस्था समेत 4 ऐलान भी किए थे.

प्रशांत किशोर के 4 ऐलान

  1. 10 हजार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने की कोशिश
  2. बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने की करेंगे व्यवस्था
  3. राशन कार्ड की व्यवस्था 3 महीने में सुधारने की कोशिश
  4. 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को 1100 रुपये पेंशन दिलायेंगे

प्रशांत किशोर ने बनाई आगे की रणनीति

बांकीपुर सीट जीतने के बाद ही प्रशांत किशोर सियासत में एक्टिव हो गए थे. उन्होंने अपनी आगे की रणनीति भी बना ली है. प्रशांत किशोर का अब मुख्य रूप से फोकस आने वाले चुनावों पर है. बिहार में विधान परिषद की शिक्षक-स्नातक सीटों और पंचायत चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए अभी से ही उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है. इतना ही नहीं, वे फिर बिहार की यात्रा भी शुरू करने वाले हैं.

Also Read:लखीसराय में अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसे पर CM सम्राट का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >