Prashant Kishor Net Worth: 90% दान करने वाले प्रशांत किशोर के पास कितनी है संपत्ति? अगले पांच साल की कमाई पर भी किया बड़ा एलान

Prashant Kishor Net Worth: बिहार चुनाव में मिली भारी हार के बाद भी प्रशांत किशोर पीछे नहीं हटे हैं. हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने न सिर्फ मौन व्रत रखा, बल्कि अपनी 90% संपत्ति बिहार की जनता के लिए दान करने का बड़ा ऐलान कर दिया. जानिए PK के पास कितनी संपत्ति है.

Prashant Kishor Net Worth: बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी प्रशांत किशोर पीछे हटने के मूड में नहीं हैं. जन सुराज पार्टी बनाकर पहली बार 238 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले पीके को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली. 236 सीटों पर तो उनकी जमानत भी जब्त हो गई. 16.77 लाख वोट और 3.34% वोट शेयर के साथ परिणाम निराशाजनक रहा. इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रशांत किशोर ने एक दिन का मौन व्रत रखा और फिर जनता के सामने बड़ा ऐलान किया.

90% संपत्ति बिहार की जनता के लिए दान कर देंगे PK

पीके ने कहा कि वे अपनी 90% संपत्ति बिहार की जनता के लिए दान कर देंगे. उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली वाले घर को छोड़कर पिछले 20 साल में जो भी चल-अचल संपत्ति बनाई है, वह सब ‘जन सुराज’ अभियान और बिहार के विकास के कामों में लगा दी जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले पांच साल में वे जितनी भी कमाई करेंगे, उसका 90 प्रतिशत हिस्सा भी इसी अभियान के लिए दान कर देंगे.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रशांत किशोर?

लोगों के मन में सवाल है कि आखिर प्रशांत किशोर के पास कितनी संपत्ति है? कुछ समय पहले खुद पीके ने बताया था कि उन्होंने सिर्फ तीन साल में कंसल्टेंसी सर्विस से 241 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी कमाई से उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और बिहार चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल उनकी कुल संपत्ति लगभग 55 से 60 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनकी एक कंपनी भी थी, जिसने पीएम मोदी समेत कई बड़ी पार्टियों के लिए चुनावी रणनीति बनाई थी और इससे उन्होंने करोड़ों रुपये की आय अर्जित की. बाद में वे उस कंपनी से अलग हो गए.

दिल्ली वाला घर दान नहीं किए PK

दिल्ली में उनका एक घर है जहां परिवार रहता है. इसी घर को उन्होंने दान से अलग रखा है. चुनाव में हार के बावजूद प्रशांत किशोर ने हार नहीं मानी है. उनका कहना है कि वे फिर से जनता के बीच जाएंगे और बिहार में बदलाव की लड़ाई जारी रखेंगे. उनकी यह घोषणा अब नई राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है कि इतनी बड़ी संपत्ति दान कर पीके किस नई राह की तैयारी कर रहे हैं.

Also Read: बिहार में लागू होगा ‘योगी मॉडल’? सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बुल्डोजर राजनीति पर तेज हुई चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >