“कभी बिहार में एक रात बिताई है?”, राहुल गांधी पर हमलावर हुए PK

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी के बिहार से जुड़ाव को लेकर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही तेलंगाना सीएम के विवादित बयान पर चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Prashant Kishor: बिहार में साल 2025 के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. सभी प्रमुख पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं और जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रही हैं. इस बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए राज्यभर में सक्रिय हैं. प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति के केंद्र में हैं और उन्होंने हाल ही में एएनआई को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है.

राहुल गांधी पर सवाल

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को सीधे तौर पर घेरते हुए सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी बिताई है? उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कभी बिहार के आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश नहीं की. बल्कि वे दिल्ली में बैठकर बिहार और बिहारियों का मजाक उड़ाते हैं और फिर यहाँ आकर ज्ञान बांटते हैं. PK ने राहुल की बिहार यात्रा को “सिर्फ दिखावा” बताया और कहा कि ऐसा नेता बिहारियों की भावनाओं को नहीं समझ सकता.

तेलंगाना सीएम के बयान पर जताई नाराजगी

प्रशांत किशोर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि “मजदूरी करना बिहारियों के डीएनए में है.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रेड्डी ने बिहारियों को तेलंगाना की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया. PK ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री इस तरह की टिप्पणियां करते हैं, तो राहुल गांधी उनसे क्या सवाल करते हैं? अगर वे वाकई संवेदनशील नेता हैं, तो क्या उन्होंने इस पर माफी मांगी या विरोध दर्ज कराया?

बिहार के विकास पर कांग्रेस की नाकामी

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की बिहार नीति पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने याद दिलाया कि साल 1989 में राजीव गांधी ने पटना के गांधी मैदान से घोषणा की थी कि वे बिहार के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपये देंगे. PK ने पूछा कि वह पैसा कहां गया? बिहार को ‘डेवलपमेंट हब’ बनाने की बात तो हुई, लेकिन उस दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जब 15 वर्षों तक केंद्र की सत्ता में थी, तब भी बिहार के लिए कोई विशेष योजना नहीं लाई गई.

‘बिहारियों से माफी मांगे कांग्रेस’

PK ने कांग्रेस की राजनीतिक जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सिखों से 1984 के दंगों को लेकर माफी मांग सकती है, तो बिहारियों से भी उनकी उपेक्षा और अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी अपने नेताओं के बयानों पर चुप्पी साधे रहती है.

‘बिहार में कांग्रेस की कोई औकात नहीं’

कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर भी प्रशांत किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार में उतनी ही सीटें मिलेंगी, जितनी लालू यादव भीख में देंगे. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि “बिहार में कांग्रेस की कोई औकात नहीं है.” PK के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव में जन सुराज कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से खुद को दूर रखेगी.

ALSO READ: Bihar News: सीता मां की जन्मस्थली पुनौरा धाम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, सरकार ने गठित की मंदिर न्यास समिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >