Patna News : गर्दनीबाग अस्पताल में ढाई घंटे तक कटी रही बिजली, ठप रहा कामकाज

गर्दनीबाग अस्पताल में मंगलवार को ढाई घंटे तक बिजली कटी रही, जिससे गर्मी में भर्ती मरीजों का हाल-बेहाल हो गया. वहीं, सालभर बाद लगाया गया जेनरेटर भी तकनीकी समस्या के कारण चालू नहीं हो सका.

संवाददाता, पटना : गर्दनीबाग अस्पताल में मंगलवार को ढाई घंटे तक बिजली कटी रही, जिससे अस्पताल का सारा कामकाज ठप हो गया. इससे तपती गर्मी में भर्ती मरीजों का हाल-बेहाल हो गया. मंगलवार को सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक अस्पताल में अचानक बिजली कट गयी. इससे डॉक्टर से मिलने के लिए लाइन में खड़े मरीजों को अंधेरे में इलाज करवाना पड़ा. इसके अलावा सुबह-सुबह बिजली कट जाने से स्थिति ऐसी हो गयी कि मरीजों को पानी के लिए तरसना पड़ा. मरीजों के परिजनों को पानी पीने के लिए दुकानों व पड़ोस के घरों से पानी भरकर लाना पड़ा.

तीन महीने पहले शुरू हुआ जेनरेटर भी हो गया बेकार

अस्पताल के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में तीन महीने पहले जेनरेटर की सुविधा करीब एक साल बाद बहाल की गयी थी, ताकि गर्मी या सर्दी के मौसम में बिजली कट जाने पर वैकल्पिक स्रोत से बिजली आर्पूति की जा सके. लेकिन, मंगलवार को बिजली कट जाने के बाद जेनरेटर में तकनीकी समस्या के कारण चालू नहीं किया जा सका. सुबह 10:30 बजे करीब ढाई घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी. इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shantanu raj

4 वर्षों का पत्रकारिता में अनुभव है। 2023 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं।सेंट जेवियर कॉलेज से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक किया है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की। पटना जनपद से ताल्लुक रखता हूं। महिला, शिक्षा, क्राइम व राजनीति में विशेष रूचि है। न्यूज़ रूम से इतर ग्राउंड में रहना मेरी प्राथमिकता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >