बिहार : कोरोना से पस्त मुर्गीपालन कारोबार, एक हजार करोड़ का हुआ नुकसान

बिहार में बीते चार माह से अधिक समय में राज्य में मुर्गीपालन के कारोबार में लगभग एक हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है़

पटना. बीते चार माह से अधिक समय में राज्य में मुर्गीपालन के कारोबार में लगभग एक हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है़ फिलहाल अंडा उद्योग के लिए पालन किये जाने वाले मुर्गियों का व्यापार 1500 करोड़ से घट कर साढ़े चार से पांच सौ करोड़ पर आ चुका है. वर्तमान सर्वे के अनुसार राज्य में प्रतिदिन 60 लाख के करीब अंडा का उत्पादन हो रहा है, जबकि 70 से 75 लाख करीब अंडा उत्पादन के लिए मुर्गीपालन हो रहा है़ नाबार्ड के तहत काम करने वाले अंडा प्रचुरता अभियान उत्प्रेरक एवं नव प्रवर्तक संजीव श्रीवास्तव बताते हैं कि होटल व रेस्टोरेंट बंद होने के कारण अंडे की मांग घट गयी है़ सर्वे के अनुसार लॉकडाउन के पहले राज्य में लगभग 16 सौ से अधिक मुर्गीपालक थे, लेकिन अब इनकी संख्या घट कर चार से पांच सौ के करीब हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >