पिंकू यादव को पुलिस ने दो दिनों के लिए लिया रिमांड पर

पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमनाथ राय की हत्या का प्रयास में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पिंकू यादव को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है

खगौल. पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमनाथ राय की हत्या का प्रयास में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पिंकू यादव को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. मंगलवार को पींकू यादव के लेकर पुलिस खगौल लख एम्स जाने वाले रास्ते पर स्थित घटना स्थल पर पहुंच गहन से पूछताछ की. बाइक सवार हमलावर कैसे और कब कब मुख्य सुरक्षा अधिकारी की रेकी की और कहां से कहा तक पीछा कर उनपर गोलियां चलाई इसके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर रही है.

मालूम हो कि 22 अगस्त 2024 को पटना एम्स जाने के दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) प्रेमनाथ राय पर बाइस सवार हमलावरों ने गोली चलायी थी, जिसमें सीएसओ बाल-बाल बच गये थे. पिंकू यादव दानापुर राजद के विधायक रीतलाल यादव के छोटे भाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >