मोकामा पहुंची कई थानों की पुलिस, बाहुबली अनंत सिंह पर हो सकता है बड़ा एक्शन

Anant Singh: पटना के मोकामा गैंगवार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बाहुबली अनंत सिंह के घर लदमा गांव में रेड की तैयारी चल रही है. जानकारी के अनुसार, बाढ़ में कई थानों की पुलिस पहुंची है.

Anant Singh: पटना के मोकामा गैंगवार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बाहुबली अनंत सिंह के घर लदमा गांव में रेड की तैयारी चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ में कई थानों की पुलिस पहुंची है. इससे पहले, शुक्रवार सुबह मोकामा में फिर से फायरिंग हुई, जिसमें जलालपुर के हेमजा गांव में मुकेश के घर पर पिस्टल से 5 राउंड गोलियां चलाई गईं. फायरिंग का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगाया गया है.

गैंगस्टर सोनू की हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में जलालपुर निवासी गैंगस्टर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. जिस पर मुंशी मुकेश के साथ मारपीट करने और उसके घर पर ताला लगाने का आरोप है. अनंत सिंह के समर्थकों में शामिल डुमरा निवासी रौशन सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले, बुधवार को मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र नौरंगा-जलालपुर गांव में दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलीबारी की गई थी, जिसमें पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज की थी.

Also Read: गैंगस्टर सोनू सिंह गिरफ्तार, मोकामा गैंगवार में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन

उपमुख्यमंत्री ने कहा सभी आरोपियों पर होगी कार्रवाई

इस मामले में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया है कि सोनू और रोशन की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा. बता दें कि बुधवार को अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ नौरंगा गांव पहुंचे थे. जहां गैंगस्टर सोनू-मोनू और अनंत समर्थकों के बीच फायरिंग हुई थी. इसी मामले में अनंत सिंह पर कार्रवाई करने की तैयारी पटना पुलिस कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >