संवाददाता,पटना
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के 13.24 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी और विभिन्न योजनाओं के लाभ देकर उनके सपने साकार करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार से विशेष लगाव के कारण प्रधानमंत्री दो माह में दूसरी बार राज्य की यात्रा पर आ रहे हैं.वे मिथिलांचल की जनता को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के लोकार्पण-उद्घाटन भी करेंगे.श्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ने पूरे देश में 15 लाख आवास बनाने की स्वीकृति दी , जिनमें 4.20 लाख मकान बिहार के गरीबों को मिलेंगे.10 लाख परिवारों को आवास की पूर्णता पर 4000 करोड़ दिये गये, जिसमें बिहार के लाभार्थियों की संख्या 60 फीसदी करीब 6.5 लाख परिवार हैं . सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार के एक लाख ग्रामीण परिवारों को आवास की पूर्णता पर गृह प्रवेश की चाबी दी जायेगी.स्वयं सहायता समूह को बिहार में सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 930 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया जायेगा.54000 नगरीय लाभार्थियों को भी गृह प्रवेश की चाबी दी जायेगी.
प्रधानमंत्री 13483 करोड़ की गैस, विद्युत और रेल परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण : श्री चौधरी ने कहा कि गुरुवार को प्रधानमंत्री 13483 करोड़ की गैस, विद्युत और रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण, उद्घाटन और लाभार्थियों को धनराशि का वितरण करेंगे.पीएम 1173 करोड़ की बिजली परियोजना और बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा सहित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
