PM Modi: 20 जून को पीएम मोदी दीघा समेत 6 STP का करेंगे उद्घाटन, ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

PM Modi: पीएम मोदी 20 जून को पटना में दीघा और कंकड़बाग एसटीपी का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं से गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने में बड़ी मदद मिलेगी और राजधानी के जल प्रबंधन को नया आधार मिलेगा. पढ़ें पूरी खबर…

PM Modi: राजधानी पटना में गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए दीघा और कंकड़बाग एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का उद्घाटन 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. नगर विकास विभाग और बिहार राज्य शहरी आधारभूत संरचना निगम ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

दीघा एसटीपी: राज्य का सबसे बड़ा प्लांट

दीघा स्थित एसटीपी राज्य का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट है, जिसकी जल शोधन क्षमता 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) है. यह प्लांट पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होगा, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा दक्ष बनेगा. इस एसटीपी के जरिए दीघा से गोलघर तक के इलाके, जिनमें कुर्जी नाला, राजापुर नाला और मंदिरी नाला प्रमुख हैं, के गंदे पानी को शुद्ध किया जाएगा.

कंकड़बाग एसटीपी भी तैयार

कंकड़बाग क्षेत्र के लिए अलग से एसटीपी बनाया गया है, जो स्थानीय घरों के गंदे पानी को साफ करने का कार्य करेगा. इससे पूरे इलाके की जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा.

अन्य शहरों में भी एसटीपी का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोकामा, फतुहा, बेगूसराय और बख्तियारपुर के एसटीपी का भी उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं के पूरा होने से गंगा नदी में बिना शुद्धिकरण के गंदे जल का बहाव काफी हद तक कम हो जाएगा, जिससे गंगा की शुद्धता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

दीघा एसटीपी का नेटवर्किंग एरिया 300 किमी

दीघा एसटीपी की नेटवर्किंग लगभग 300 किलोमीटर में फैली हुई है. यह नेटवर्क सभी संबंधित इलाकों से गंदे पानी को इकठ्ठा कर प्लांट तक लाने का काम करेगा, जिससे शुद्धिकरण की प्रक्रिया प्रभावी होगी. वर्तमान में इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और फाइनल नेटवर्किंग का कार्य जारी है.

गंगा में फीकल कालीफार्म की मात्रा में कमी की उम्मीद

अब तक पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गंगा के पानी में फीकल कालीफार्म की मात्रा बहुत अधिक थी, जिससे यह न पीने योग्य था और न ही स्नान के योग्य. इन एसटीपी के शुरू होने के बाद उम्मीद है कि गंगा के पानी की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा और स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

ALSO READ: Bihar News: बिहार के 11 गंगा घाटों की बदल जाएगी सूरत! 139 करोड़ रुपए होंगे खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >