PM Modi Bihar Visit: वोटर अधिकार यात्रा के बीच कल बिहार आ रहे पीएम मोदी, करोड़ों की देंगे सौगात

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और बंगाल के दौरे पर रहने वाले हैं. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. इस दौरान पीएम मोदी बोधगया में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. साथ ही करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे. पढे़ं पूरी खबर…

PM Modi Bihar Visit: 22 अगस्त को पीएम मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान सीएम नीतीश भी उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी कल बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों राज्य का दौरा करेंगे. दोनों राज्यों में मिलाकर 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गया पहुंचेंगे, जहां वे 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वहीं, बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा जारी है. महागठबंधन के तमाम नेता इसमें शामिल हो रहे हैं. इसी यात्रा के बीच पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

पीएम मोदी के बेगूसराय दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है. कल यानी 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल और राजेन्द्र पुल से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. पुल के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. साथ ही पूरे इलाके को रेड जोन में तब्दील किया गया है. इसके अलावा ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.

इन रूटों का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं. पटना-मोकामा से बेगूसराय आने वाले वाहन औंटा, हाथीदह, लखीसराय, मुंगेर, साहेबपुरकमाल होकर जाएंगे. वहीं, बेगूसराय से पटना जाने वालों को जीरोमाइल, तेघड़ा, बछवाड़ा, दलसिंहसराय, मुसरीघरारी रोड होकर जाना होगा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इन्हीं रूटों का इस्तेमाल करें.

पटना एयरपोर्ट के पास सुरक्षा कड़ी

इसके अलावा पीएम मोदी के पटना, गया और बेगूसराय आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट के पास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि एयरपोर्ट से 5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पारा मोटर, पारा ग्लाइडिंग और इसी तरह के उपकरणों के उपयोग पर सख्त रोक रहेगी. इस क्षेत्र को अस्थायी रेड ज़ोन घोषित किया गया है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: Tej Pratap Yadav: लोगों को भटकाने के लिए निकली ‘वोटर अधिकार यात्रा’, लालू के बड़े लाल ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >