पीके ने राघोपुर से शुरू किया चुनाव प्रचार

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को राघोपुर से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की.

पटना . जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को राघोपुर से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. अभी तेजस्वी यादव राघोपुर से विधायक हैं. प्रशांत किशोर ने राघोपुर जाकर वहां के लोगों से स्थानीय मुद्दे, परेशानियां व बाढ़ से नुकसान सहित कई विषयों पर बातचीत की. जब वहां पत्रकारों ने उनसे राघोपुर से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि हमारे लड़ने की बात होगी, तो तेजस्वी यादव को दो जगह से लड़ना पड़ेगा. उनकी भी हालत वही होगी, तो राहुल गांधी की अमेठी में हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >