Pind daan Package: पितृपक्ष मेला में गयाजी आना हुआ आसान, तीर्थयात्रियों के लिए टूर पैकेज लॉन्च, मिलेंगी ये सुविधाएं

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से पिंडदान के लिए मोक्षधाम गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा व सहायता के लिए बिहार सरकार के बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पांच तरह के टूर पैकेज लॉन्च किये हैं.

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से पिंडदान के लिए मोक्षधाम गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा व सहायता के लिए बिहार सरकार के बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पांच तरह के टूर पैकेज लॉन्च किये हैं. इस तरह के टूर पैकेज लेनेवाले तीर्थयात्रियों को कॉरपोरेशन द्वारा पिंडदान से जुड़ी सभी सुविधाओं के साथ ऑफलाइन पिंडदान की व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी.

काॅरपोरेशन के निरंजन कुमार ने बताया कि टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से पिंडदान के लिए मुक्तिधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को आवासन, भोजन, दक्षिणा, पूजन सामग्री, यातायात सहित पिंडदान से जुड़ी सभी सुविधाएं इस टूर पैकेज में उपलब्ध करायी जायेंगी.

प्रति तीर्थयात्री इतना आएगा खर्च

इस टूर पैकेज के माध्यम से मुक्तिधाम आनेवाले तीर्थयात्रियों को प्रति तीर्थयात्री कम से कम 11 हजार 250 रुपये व अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए उन्हें अधिकतम प्रति तीर्थयात्री 21 हजार 100 रुपये का अग्रिम भुगतान काॅरपोरेशन के पास ऑनलाइन करना होगा. टूर पैकेज में एक यात्री, दो यात्री व एक साथ समूह में आने वाले चार तीर्थयात्रियों के लिए अलग-अलग शुल्क का निर्धारण किया गया है.

Also Read: पितृपक्ष मेला में तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार देगी उपहार, जिला प्रशासन कर रहा तैयारी…

एक साथ दो व्यक्ति टूर का लेना चाहते हैं लाभ तो इतना करना पड़ेगा खर्च

अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग शुल्क का निर्धारण किया गया है. एक साथ दो व्यक्ति इस टूर पैकेज का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें (सुविधाओं के अनुसार) न्यूनतम 14 हजार 150 रुपये व अधिकतम 21 हजार 750 रुपये तक का भुगतान करना होगा.

चार व्यक्ति एक साथ आते हैं तो उन्हें कम से कम 20 हजार 850 रुपये देने होंगे

इसी तरह की व्यवस्था के साथ चार व्यक्ति एक साथ आते हैं तो उन्हें कम से कम 20 हजार 850 रुपये व अधिकतम 40 हजार 700 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. वहीं ऑनलाइन ई-पिंडदान के लिए तीर्थयात्रियों को दक्षिणा, कर्मकांड का वीडियो रिकॉर्डिंग कैसेट सहित आवासन, भोजन, पूजन सामग्री, यातायात व अन्य सभी सुविधाओं के लिए प्रति तीर्थयात्री को 23 हजार रुपये भुगतान करना होगा.

Also Read: अब देश के इन राज्यों से बिहार आना हुआ आसान, रेलवे चला रहा पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

यहां से कर सकते हैं भुगतान

कॉरपोरेशन द्वारा पितृपक्ष मेले में यात्रियों के लिए इस तरह का टूर पैकेज पहली बार वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था. कारपोरेशन के माध्यम से आने वाले तीर्थयात्रियों को www.bstdc.bihar.gov.in अथवा bstdc@gmail.com के माध्यम से कॉरपोरेशन से संपर्क करना होगा. भुगतान की राशि के लिए कॉरपोरेशन द्वारा अकाउंट नंबर 5010039205415, आइएफएससी कोड HDFC0000332 व बैंक का नाम एचडीएफसी जारी किया गया है.

पटना में गंगा में डूबने से युवक की गई जान, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >