फुलवारीशरीफ : बकरी चराने गई दो मासूम बच्चियों पर गिरा ठनका, मौके पर ही मौत

Patna News : मृतक बच्चियों की पहचान सकरैचा गांव निवासी गोपाली पासवान की 12 वर्षीय पुत्री शिमरन कुमारी और रिपु पासवान की 10 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी के रूप में की गई है.

Patna News : (अजीत कुमार)  पटना के फुलवारी प्रखंड अंतर्गत सकरैचा गांव में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक हादसा सामने आया है. सुबह करीब 8:00 बजे अचानक बदले मौसम के बीच आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से बकरी चराने गई दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई. इस भयावह घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे इलाके में कोहराम मच गया. मृत बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तोड़ा दम

मृतक बच्चियों की पहचान सकरैचा गांव निवासी गोपाली पासवान की 12 वर्षीय पुत्री शिमरन कुमारी और रिपु पासवान की 10 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी के रूप में की गई है.

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चियां रोज की तरह घर के पास ही मैदान में बकरी चराने गई थीं. इसी बीच अचानक आसमान में काले बादल घिर आए और मौसम खराब हो गया. इससे पहले कि बच्चियां संभल पातीं या किसी सुरक्षित स्थान पर छिप पातीं, तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर काल बनकर ठनका गिर गया. वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों बच्चियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

परिजनों का बुरा हाल, सांत्वना देने पहुंचे लोग

हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए. दो मासूम जिंदगियों के इस तरह अचानक चले जाने से हर आंख नम थी. घटना की जानकारी मिलने पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरुदेव रविदास पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दो मासूम बच्चियों की असमय मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है.

मुआवजे की मांग

गुरुदेव रविदास ने पटना जिला प्रशासन से मांग की है कि इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया जाए और ‘आपदा राहत योजना’ के तहत अविलंब उचित सरकारी मुआवजा व हर संभव वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए.

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अपील: सतर्क रहें

इस प्राकृतिक आपदा के बीच, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने एक बार फिर आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जब भी मौसम खराब हो, आसमान में बादल गरजें या बिजली चमके, तो खुले मैदान, खेतों, तालाबों के किनारे या पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों. ऐसे समय में पक्के मकानों या सुरक्षित स्थानों में शरण लेना ही एकमात्र बचाव है.

Also Read:  पटना नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति चुनाव के लिए देर रात तक चली बैठक, आज जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >