तेजस्‍वी यादव और उनकी पत्नी की तस्‍वीरों की फेसबुक पर हो रही चर्चा, समर्थकों ने कमेन्ट में जताई खुशी

लालू परिवार एक सगाई समारोह में सम्मिलित होने गया था. इस कार्यक्रम की तस्वीर आज तेजस्वी यादव ने जब फेसबुक पर साझा की तो इंटरनेट पर धूम मच गया.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव की तस्वीरें सिर्फ कुछ घंटों में ही इंटरनेट पर छा गई. नेता प्रतिपक्ष ने अपने फेसबुक पर खुद इन तस्वीरों को लोगों के साथ साझा किया. जो तस्वीरें साझा की गई हैं उसमें उनके परिवार के लगभग सभी लोग दिख रहे हैं.

सगाई समारोह में पहुंचा था लालू परिवार 

साझा की गई कुछ तस्वीरों में उनके पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी, बड़े भाई तेज प्रताप यादव और बड़ी बहन मीसा भारती भी नजर आ रही हैं. पर इन सब के बीच तेजस्वी और राजश्री की जोड़ी लाजवाब लग रही है. यह सभी तस्वीरें एक सगाई समारोह की है जहां पूरा लालू परिवार पहुंचा था.

फेसबुक पर किया पोस्ट

नेता प्रतिपक्ष ने इन तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा की “पार्टी के विधान पार्षद श्री सुनील सिंह जी के सुपुत्र के सगाई समारोह में सपरिवार उपस्थित होकर इस मांगलिक अवसर की बधाई दी” विधान पार्षद सुनील सिंह लालू परिवार के काफी करीबी हैं. राबड़ी देवी उन्हें अपना भाई मानती हैं. वह अक्सर लालू परिवार के निजी मामलों में भी भागीदार रहते हैं.

समर्थकों ने जताई खुशी 

तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की एक साथ तस्वीर देख कर लोगों ने अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएँ दी. राहुल यादव नाम के एक यूजर ने लिखा की बहुत-बहुत बधाई हो नव दंपति को बहुत ही सुंदर दृश्य है. तो वहीं रंजन यादव ने लिखा की बहुत- बहुत बधाई, भौजी गजब लग रही हैं. सोना पासवान ने लिखा माहौल बदल जाता है जब आप और भाभी साथ पार्टी अटेंड करते हैं. तूफान सिंह ने लिखा कि भौजी हिरोइन जैसी लग रही हैं. इसके साथ अन्य लोगों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ दी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >