कंकड़बाग में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर लूट मामले में चार अपराधियों की तस्वीरें जारी

पुलिस ने कंकड़बाग में पीएनबी के रिटायर्ड चीफ मैनेजर दीपेंद्र नाथ सहाय के घर तीन अप्रैल की देर रात लूटपाट को अंजाम देने वाले चार अपराधियों की तस्वीरें जारी की हैं.

पटना.कंकड़बाग थाने की हाउसिंग कॉलोनी मकान संख्या 114 में रहने वाले पीएनबी के रिटायर्ड चीफ मैनेजर दीपेंद्र नाथ सहाय के घर तीन अप्रैल की देर रात लूटपाट के मामले में फिलहाल एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पटना पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों की तस्वीरें जारी की हैं. इन अपराधियों को पहचानने वाले लोगों को पुलिस उचित इनाम भी देगी और उनके नाम व पता को गुप्त रखा जायेगा. अपराधियों ने तीन अप्रैल की रात रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर में घुस कर दो लाख नकद व चार लाख की ज्वेलरी लूट ली थी. उस समय रिटायर्ड बैंक अधिकारी घर में क्रिकेट मैच देख रहे थे. इन्हीं चारों अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था.

रानीतालाब सीएसपी संचालक को गोली मार लूटपाट में शामिल अपराधियों की तस्वीर भी पुलिस ने की जारी

रानीतालाब थाने के बराह गांव में 13 अप्रैल को सीएसपी संचालक सह विक्रम निवासी रितेश कुमार को गोली मार कर लूटपाट करने के मामले में शामिल अपराधियों की तस्वीर पटना पुलिस ने जारी की है. इन लोगों के संबंध में भी सूचना देने वालों का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा. रितेश पीएनबी की सीएसपी ब्रांच चलाते थे. वह जब अपने कार्यालय में बैठे थे, तो दो की संख्या में रहे अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इन दोनों ही अपराधियों की तस्वीरों को सीसीटीवी फुटेज से निकाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >