राजभवन मोड़ से चिड़ियाघर गेट नंबर-1 तक बदला रूट
राजभवन मोड़ से चिड़ियाघर गेट नंबर-1 तक असर
मेट्रो निर्माण के लिए राजभवन मोड़ से चिड़ियाघर गेट नंबर-1 तक दक्षिणी लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इस बदलाव का असर रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहनों पर साफ देखा जा रहा है.
पटना जू के पास मेट्रो स्टेशन का काम तेजी चल रहा है.
चिड़ियाघर गेट नंबर-1 के पास निर्माण
चिड़ियाघर गेट नंबर-1 के पास मेट्रो स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है.
यहां बैरिकेडिंग कर सड़क के एक हिस्से को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. वाहनों को अब दूसरी लेन से ही गुजरना पड़ रहा है.
मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण बदलाव रूट
विकास भवन के पास बदली व्यवस्था
विकास भवन के आसपास भी मेट्रो निर्माण के कारण रास्ता संकरा हो गया है. यहां बड़े-बड़े पिलर बनाने का काम जारी है. जिससे वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ रहा है.
आयकर गोलंबर के पास ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव ज्यादा होने के कारण रूट बदल गया
आयकर गोलंबर पर ट्रैफिक का दबाव
आयकर गोलंबर इस बदलाव का सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र बन गया है. यहां से गुजरने वाले वाहनों को नई दिशा में भेजा जा रहा है. जिससे गोलंबर के आसपास जाम की स्थिति बनने लगी है.
सगुना मोड़ से राजवंशी नगर की रूट में डायवर्जन किया गया है.
सगुना से आने वाले वाहनों का डायवर्जन
सगुना मोड़ से आने वाले वाहनों को पंचमुखी हनुमान मंदिर से पहले ही मोड़ दिया जा रहा है. उन्हें राजवंशी नगर होते हुए ललित भवन के पास फिर मुख्य सड़क पर लाया जा रहा है. इस बदलाव से नए रूट पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई है.
पीक आवर में बढ़ी जाम की समस्या
पुनाईचक में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग रूट
ऑटो और ई-रिक्शा को पुनाईचक रोड से होकर जाने की अनुमति दी गई है. इस वजह से इस सड़क पर दिनभर भीड़ बनी रह रही है. स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है. इससे मुख्य सड़क पर दबाव कम करने की कोशिश की जा रही है.
राजाबाजार और एयरपोर्ट रूट दिखेगा असर
राजाबाजार और एयरपोर्ट रूट पर असर
राजाबाजार फ्लाईओवर और एयरपोर्ट जाने वाले रास्तों पर भी बदलाव किया गया है. व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है. ट्रैफिक पुलिस हालात के अनुसार आगे भी बदलाव कर सकती है.