एनओयू में पांच से शुरू होगी पीजी पार्ट वन की परीक्षा

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) में पांच अगस्त से एमए एवं एमएससी पार्ट वन की परीक्षा शुरू हो जायेगी.

पटना : नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) में पांच अगस्त से एमए एवं एमएससी पार्ट वन की परीक्षा शुरू हो जायेगी. जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2024 या इसके पहले विश्वविद्यालय में नामांकन लिया है वो नियमानुसार परीक्षा देने योग्य हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. पांच अगस्त से एमए अर्थशास्त्र, शिक्षा तथा हिंदी की परीक्षा विश्वविद्यालय मुख्यालय परीक्षा केंद्र पर दोपहर 12 से तीन बजे तक आयोजित होगी, जबकि एमएससी गणित की परीक्षा पटना स्थित एएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित होगी. छह अगस्त से एमए, एमएससी भूगोल की परीक्षा विश्वविद्यालय मुख्यालय परीक्षा केंद्र पर दोपहर 12 से तीन बजे तक आयोजित होगी, जबकि एमएससी भौतिक विज्ञान तथा एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षा एएन कॉलेज, पटना परीक्षा केंद्र पर दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित होगी. कुलपति प्रो रवींद्र कुमार और कुलसचिव प्रो अभय कुमार सिंह ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे कम-से-कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर अवश्य पहुंच जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >