लेखा नगर में जलजमाव से परेशान लोगों ने जाम की सड़क

patna news: दानापुर . स्वतंत्रता दिवस के दिन जल जमाव की समस्या से परेशान लेखा नगर के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा.

दानापुर .स्वतंत्रता दिवस के दिन जल जमाव की समस्या से परेशान लेखा नगर के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. नाराज लोगों ने सुबह से दोपहर तक सगुना मोड़ व दानापुर स्टेशन मुख्य मार्ग को बांस-बल्ले लगा कर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने बताया कि महीनों से जलजमाव की समस्या से परेशान स्थानीय निवासियों ने सगुना मोड़-दानापुर स्टेशन मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राज्य सरकार व नगर परिषद के मुख्य पार्षद व इओ के खिलाफ नारेबाजी की. जाम में पंचायती राज मंत्री केदार नाथ गुप्ता का काफिला फंस गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोड से ऊंचा नाला बना देने के कारण पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है, जिससे पूरे इलाके में गंदा पानी भरा रहता है. आक्रोशित भीड़ ने रास्ते से गुजर रहे पंचायती राज मंत्री के काफिले को करीब आधा घंटा जाम में रोक कर घेराव कर दिया और समस्या के समाधान करने की मांग की. जाम कर रहे लोगों ने बताया कि लेखा नगर में हर साल बारिश में जल जमाव का विकराल समस्या बना जाता है और जल निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है और नप के मुख्य पार्षद समेत अधिकारी भी जायजा लेने तक नहीं आये हैं. जाम की सूचना पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि भूषण उर्फ बेला यादव पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया. जाम की सूचना मिलने पर करीब दो घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. दौरान विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल का भी काफिला फंस गया. उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं. नप इओ ने बताया कि परिषद क्षेत्र में नहीं आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >