राहुल को जननायक की उपाधि जनता ने दी : पवन

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने मंगलवार को पटना में कहा कि राहुल गांधी को ‘जननायक’ की उपाधि जनता ने दी है.

पटना:

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने मंगलवार को पटना में कहा कि राहुल गांधी को ‘जननायक’ की उपाधि जनता ने दी है. यह उनकी भावनाएं हैं. हम इसमें क्या कह सकते हैं. पवन खेड़ा ने निर्वाचन आयोग द्वारा 12 और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण की घोषणा किये जाने को लेकर आयोग पर निशाना साधा. खेड़ा ने पूछा कि बिहार में इस प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस द्वारा उठाये गये मुद्दों पर आयोग ने अब तक जवाब नहीं दिया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि आयोग नवंबर से फरवरी के बीच पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत 12 और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में एसआइआर का दूसरा चरण आयोजित करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >