VIDEO: 'पुदीना ए हसीना' के बाद पवन सिंह का 'तुमसा कोई प्यारा' वीडियो सुपरहिट, रिकॉर्ड 1 मिलियन रील्स बने

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक नया गाना धूम मचा रहा है. 'तुमसा कोई प्यारा' को केवल साढ़े पांच करोड़ से अधिक बार देखा ही नहीं गया बल्कि इस गाने के 1 मिलियन से अधिक रिल्स भी बन गये हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह एक चर्चित चेहरा हैं. उनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है. पवन सिंह के गाने और वीडियो काफी अधिक पसंद किये जाते हैं. इधर पवन सिंह का एक वीडियो सॉन्ग काफी देखा जा रहा है. पवन सिंह के नया गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ जबरदस्त हिट हुआ है. इसे यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद साढ़े पांच करोड़ से अधिक बार देखा गया है. वहीं रिल्स के मामले में भी इस गाने ने रिकॉर्ड बनाया है.

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह का एक गाना’ तुमसा कोई प्यारा’ हाल में ही रीलिज हुआ. टिप्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर इसे 10 दिसंबर को रीलिज किया गया. जारी होते ही इस गाने को बड़ी तादाद में व्यूअर मिले. अभी तक पांच करोड़ से अधिक बार इसे देखा जा चुका है. वहीं लाइक्स भी इसे काफी मिले हैं. इधर इस गाने ने फैंन्स के बीच धूम मचाया तो एक नया रिकॉर्ड भी साथ-साथ बना जिसका जिक्र पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी किया.

‘तुमसा कोई प्यारा’ गाने ने रिल्स के मामले में रिकॉर्ड बनाया. इस गाने पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा रिल्स बन चुके हैं. पवन सिंह ने इसके लिए व्यूअर्स का शुक्रिया अदा किया. बता दें कि पवन सिंह ने इससे पहले एक और सॉन्ग किया था जिसके मिलियन रिल्स बने थे. इससे पहले पवन सिंह का गाना ‘पुदीना ए हसीना’ पर 1 मिलियन रिल्स बन चुके हैं.

‘तुमसा कोइ प्यारा’ गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है जबकि लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का तैयार किया हुआ है. म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. बता दें कि ये गाना हिंदी में अनु मलिक के द्वारा म्यूजिक देकर तैयार किया गया था जबकि इसके लिरिक्स को राहत इंदौरी ने दिया था. यूट्यूब पर पवन सिंह के इस नये गाने को काफी पसंद किया जा रहा है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >