राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल में पटना विजेता

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालिका बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के अंडर-19 का खिताब पटना ने जीता.

पटना. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालिका बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के अंडर-19 का खिताब पटना ने जीता. गुरुवार को खेले गये फाइनल मैच में पटना ने गया को हराया. अंडर-19 वर्ग में पटना ने मुजफ्फरपुर को 25-8 से और दरभंगा को 26-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया़ अंडर-14 आयु वर्ग में मुजफ्फरपुर ने गया को 22-12 से और भोजपुर को 15-6 से हराकर फाइनल में जगह बनायी़ शुक्रवार को अंडर-14 आयु वर्ग का खिताबी मुकाबला पटना और मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा़ अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले में गया ने भोजपुर को 17-10 से और दरभंगा को 30-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया़ मुजफ्फरपुर ने पटना को रोमांचक मैच में 26-20 से हराया़ फाइनल मैच गया और मुजफ्फरपुर के बीच खेला जायेगा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >