पटना में आज भी भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट, शाम तक तूफान और बारिश की संभावना

Patna Weather Update: पटना में सोमवार को भी भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा, तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग ने दिनभर गर्म हवाओं और हीटवेव जैसी स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है. शाम तक तेज हवा, आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

Patna Weather Update: राजधानी पटना में आज यानि सोमवार को भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रहेगी, जिससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है.

पटना में उमस भरी गर्मी रहेगी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पटना में दिन के अधिकांश समय गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा. हालांकि शाम के समय बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस बनी रहने की आशंका है.

कई जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग (IMD Weather Alert) ने पटना समेत बिहार के कई जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. विभाग ने लोगों को मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने धूप में निकलने से किया सावधान

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है. विशेष रूप से दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की भी सलाह दी गई है.

मानसून आने की सम्भावना जताई

मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

ALSO READ: NDA में थे, हैं और रहेंगे: उपेंद्र कुशवाहा, बोले- निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाना चाहिए था, अपने बेटे दीपक प्रकाश को लेकर भी रखी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >