पटना आने वाला मानसून मुजफ्फरपुर के पास ठहरा, जानिए अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Patna Weather Heat and Humidity: बिहार में मॉनसून के आगमन के बाद भी बारिश की रफ्तार थम गई है. 12 जून से मॉनसून मुजफ्फरपुर के पास आकर ठहर गया है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी बनी हुई है.

Patna Weather Heat and Humidity: राज्य में 10 जून की देर रात किशनगंज और अररिया के रास्ते मॉनसून ने प्रवेश किया था. 11 जून तक इसका फैलाव सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा तक हुआ, लेकिन 12 जून से यह मुजफ्फरपुर के पास आकर ठहर गया है. 17 जून की देर रात तक मॉनसून वहीं रुका हुआ है.

मुजफ्फरपुर के पास ठहरा मॉनसून

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, मॉनसून की गति यदि नहीं बढ़ी तो 21 जून तक यह मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के बीच ही बना रह सकता है. ऐसे में दक्षिण बिहार, विशेषकर पटना सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना है.

गर्मी और उमस से बढ़ेगी परेशानी

पटना में गर्मी और उमस से लोगों की बढ़ी परेशानी

मॉनसून के ठहराव के कारण तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर देखा जा रहा है. अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

बिहार के कई जिलों में 40 डिग्री के पार तापमान

बुधवार को पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी दर्ज की गई. भभुआ में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं बक्सर में 41.5, डेहरी में 41, गयाजी में 40.7, पटना में 40.4 और शेखपुरा में 40.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

पटना में 20-21 जून को बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 जून को पटना सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और आंधी की संभावना है. हालांकि इससे उमस से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है. यदि मॉनसून समय पर सक्रिय हुआ तो मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है, लेकिन वर्तमान अनुमान के अनुसार इसकी संभावना कम है.

कई जिलों में गर्मी का असर जारी

अधिकांश जिलों में गर्मी का असर जारी

औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, छपरा, वाल्मीकिनगर, राजगीर और अन्य जिलों में तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. लगातार गर्मी और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ALSO READ: Patna Hospital OPD Schedule: गुरुवार को PMCH, NMCH और आयुर्वेदिक कॉलेज में बैठेंगे ये दिग्गज डॉक्टर, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >