Patna Weather Alert: पटना में हड्डियां गलाने वाली ठंड का अलर्ट! जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, इमरजेंसी में डायल करें ये नंबर

Patna Weather Alert: कांपती सुबह, ठिठुरती रात और गिरता पारा. पटना में ठंड अब सिर्फ मौसम नहीं, एक चुनौती बनती जा रही है.

Patna Weather Alert: राजधानी पटना में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है. न्यूनतम तापमान में आई गिरावट ने आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है.

खासकर फुटपाथ पर रहने वाले, बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों के लिए यह मौसम जोखिम भरा हो सकता है. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और ठंड से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट मोड में रखा गया है.

प्रशासन अलर्ट, राहत व्यवस्था तेज

पटना जिला प्रशासन ने साफ किया है कि ठंड के इस दौर में किसी भी जरूरतमंद को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा. रैन बसेरों, अलाव, कंबल वितरण और स्वास्थ्य निगरानी जैसी व्यवस्थाओं को सक्रिय किया गया है. प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि ठंड के कारण कोई जनहानि न हो और समय रहते मदद पहुंचाई जा सके.

आपदा प्रबंधन की एडवायजरी पर जोर

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई ठंड से बचाव की एडवायजरी का पालन करें. विशेष रूप से खुले में देर तक रहने से बचने, पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का अतिरिक्त ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

हेल्पलाइन 24×7 सक्रिय

किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग का टॉल-फ्री नंबर 1070 और स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन 104 भी सक्रिय रखी गई है. प्रशासन का कहना है कि सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी.

प्रशासन ने सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास जरूरतमंद लोगों पर नजर रखें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं. ठंड के इस दौर में सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संवेदनशीलता भी उतनी ही जरूरी है.

Also Read: Bihar School Closed: बिहार के कई जिलों में स्कूल बंद, कोल्ड डे और कोहरे के चलते DM ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >