पटना के इन घाटों पर रुकेगी वाटर मेट्रो, सामने आया रूट चार्ट

Patna Water Metro on Ganga: पटना में गंगा पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नई रफ्तार देने वाली वाटर मेट्रो अंतिम चरण में है. कोच्चि मॉडल पर बनी एसी इलेक्ट्रिक बोट का ट्रायल सफल रहा. अब रूट चार्ट भी सामने आया है.

Patna Water Metro News: पटना में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नई दिशा देने वाली वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. गंगा नदी में केरल के कोच्चि मॉडल पर वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विशेष बोट एमवी-गोमधर कुंवर को गंगा में उतारकर ट्रायल किया जा चुका है. अब वाटर मेट्रो का रूट चार्ट भी सामने आ गया है. 

पटना में चुने गए स्थान

  1. कंगन घाट
  2. गाय घाट
  3. गांधी घाट
  4. दीघा घाट
  5. फक्कर महतो घाट
  6. नारियल घाट
  7. पनापुर
  8. कोनहरा घाट
  9. काली घाट (सोनपुर)
  10. चेचर घाट

KMRL ने किया स्टडी 

कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (KMRL) ने वाटर ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को लेकर एक अध्ययन किया है. इस स्टडी में मैदानी सर्वे, लोगों से बातचीत और टेक्निकल जांच की गई. नदियों में नाव चलाने और जरूरी सुविधाओं की स्थिति को भी देखा गया. इस अध्ययन के बाद गंगा और गंडक नदी पर पटना के 10 घाटों/स्थानों को चुना गया है, जहां आगे वाटर ट्रांसपोर्ट से जुड़े काम किए जा सकते हैं. 

Also read: गंगा पर जल्द दौड़ेगी वाटर मेट्रो, चार्जिंग स्टेशन तैयार होने के बाद शुरू होगी सेवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishant kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >