पटना एम्स के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ससुर दामाद को रौंदा, ससुर की मौके पर ही मौत

पटना में एम्स अस्पताल के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ससुर और दामाद को कुचल दिया जिससे ससुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दामाद जख्मी हो गया.

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एम्स अस्पताल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया. दोनों लोग रिश्ते में ससुर और दामाद लगते हैं. इस हादसे में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दामाद जख्मी हो गया.

ससुर की मौत 

दुर्घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है की गर्दानीबाग शिवपुरी के रहने वाले 60 वर्षीय मुनिराम अपने दामाद के साथ पटना के एम्स अस्पताल जा रहे थे. इसी दौरान उनके पीछे से आ रही एक ट्रक दोनों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गई. इस हादसे में ससुर मुनि राम की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं उनका दामाद बुरी तरह से जख्मी हो गया.

यातायात रहा बाधित 

दुर्घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा जिस कारण से एम्स फुलवारी शरीफ मार्ग पर काफी देर तक यातायात भी बाधित रही. घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी.

Also Read: Bihar: यूपी निवासी ट्रक ड्राइवर व खलासी को पटना में बदमाशों ने मारी गोली, एक की हालत गंभीर, PMCH रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. स्थानीय थाना के दारोगा ने बताया की टक्कर मारने वाली अज्ञात वाहन का पुलिस पता लगा रही है. इसके लिए घटनास्थल के आस पास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >