Patna Traffic Rule: पटना में बुधवार को कारगिल चौक से गायघाट तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, इन इलाकों में भी रहेगी नो एंट्री

Patna Traffic Rule: पटना में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है. बुधवार को कारगिल चौक से गायघाट तक गाड़ियां नहीं चलेंगी. इसके साथ ही जेपी सेतु पर भी गाड़ियों की एंट्री नहीं रहेगी. लोगों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

Patna Traffic Rule: पटना में बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. कारगिल चौक से गायघाट तक गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी. इसके अलावा जेपी सेतु पर भी नो एंट्री रहेगी. दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा को लेकर लोगों की जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है. हर साल गंगा स्नान के कारण पटना में लोगों की भयंकर भीड़ उमड़ती है.

जेपी गंगा पथ पर नहीं मिलेगी एंट्री

जानकारी के मुताबिक, पटना की ओर आने वाली गाड़ियों को गंगा पथ पर नीचे जाने का परमिशन नहीं रहेगा. लेकिन जेपी सेतु के अप्रोच पथ से अशोक राजपथ तक जाने की अनुमति होगी. साथ ही कारगिल चौक से शाहपुर तक कोई भी गाड़ियां नहीं चलेंगी. यातायात पुलिस अधिकारी की माने तो, अशोक राजपथ में कारगिल चौक से गायघाट पुल के नीचे तक के सभी इंट्री प्वाइंट ब्लॉक कर दिया गया है.

यहां मिलेगी पार्किंग की सुविधा

पार्किंग को लेकर जानकारी दी गई कि केवल खजांची रोड से पटना कॉलेज या सायंस कॉलेज परिसर में श्रद्धालुओं के गाड़ियों को पार्क करने की अनुमति होगी. साथ ही नगर बस सेवा पटना जंक्शन, जीपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर या फिर खगौल की तरफ जाने वाली बस कारगिल चौक पर नहीं जायेगी बल्कि गांधी मैदान में गेट नंबर-10 के अंदर खड़ी की जाएंगी.

बुधवार के लिये इस रूट को भी किया गया डायवर्ट

यातायात पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अगमकुआं आरओबी से गायघाट तक आने वाली व्यावसायिक गाड़ियां एनएमसीएच तक जायेगी. जबकि डंका ईमली चौक तक धनुकी मोड़ और बिस्कोमान गोलंबर से गायघाट आने वाली व्यावसायिक गाड़ियां जा सकेंगी. साथ ही गायघाट पुल के नीचे से चलने वाली व्यावसायिक गाड़ियां अगमकुआं आरओबी के नीचे से बिस्कोमान गोलंबर, धनुकी मोड़ और पुरानी बाईपास से गुजरते हुए गांधी मैदान जायेंगी. इस तरह से पटना में बुधवार को कई रूट डायवर्ट कर दिये गए हैं.

आज रात 10 बजे से ही रहेगी रोक

दरअसल, मंगलवार की रात 10 बजे से बुधवार की सुबह 11 बजे तक जेपी सेतु से सोनपुर या छपरा की ओर गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी. बस, ट्रक, हाइवा और जेसीबी जैसे भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी. प्रशासन ने लोगों से महात्मा गांधी सेतु का उपयोग करने की अपील की है. दीघा से जेपी सेतु जाने वाली गाड़ियों को पाटलि पथ के उत्तरी छोर पर यू-टर्न देकर वहीं पार्क कराया जायेगा.

Also Read: Bihar Bridge Collapse: बिहार में करोड़ों की लागत वाला धंसा पुल, लोगों के आने-जाने पर लगी ब्रेक, क्या बोले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >