पटना में नपेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, वाहन चालकों से बदसलूकी पर होगी कार्रवाई; एसपी ने दिए निर्देश

पटना में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से बदसलूकी की शिकायतों पर विभाग ने कड़े कदम उठाने का फैसला किया है. अब नियमों का पालन कराने के दौरान दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई तय है. इस कदम से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है.

Patna Traffic Police : पटना. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क पर अनुशासन कायम रखने के लिए अब पुलिस विभाग सख्त कदम उठाने की तैयारी में है. हाल के दिनों में वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बदसलूकी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है. इसी के तहत विभाग ने साफ संकेत दे दिया है कि अब ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय है.

जानकारी के मुताबिक, यातायात नियमों का पालन कराने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों का रवैया आम लोगों के प्रति ठीक नहीं पाया गया है. कई जगहों से यह भी शिकायत आई है कि जांच के नाम पर चालकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इन शिकायतों के बाद ट्रैफिक एसपी ने सभी जोनल टीमों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

सख्त निर्देश, अब नहीं चलेगी मनमानी

ट्रैफिक एसपी ने साफ कहा है कि सभी जवान अपने निर्धारित पोस्ट पर समय से पहुंचें और नियमों के अनुसार ही वाहन जांच करें. किसी भी चालक के साथ गलत व्यवहार या दबाव बनाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर कोई पुलिसकर्मी इस तरह की हरकत करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े--- Photos: नीतीश कुमार के 'विजन' को कैसी नजर लगी, परेशान करनेवाली हैं पटना में गंगा घाट की ये 11 तस्वीरें

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन इलाकों में लगातार जाम की समस्या रहती है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. जवान बारी-बारी से मुख्य चौराहों पर तैनात रहेंगे ताकि यातायात सुचारू बना रहे. साथ ही छुट्टी के दिनों में भीड़ को देखते हुए विशेष प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

निगरानी बढ़ेगी, जिम्मेदारी तय

अधिकारियों ने बताया कि अब ट्रैफिक संचालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी. हर दिन अलग-अलग जगहों का निरीक्षण होगा और वहां तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर भी नजर रखी जाएगी. साफ तौर पर कहा गया है कि किसी तरह की शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी.

इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया है कि पुलिसकर्मी आम लोगों से बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें और उन्हें नियमों की जानकारी शांत तरीके से दें. सड़क पर व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन इसके लिए लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार जरूरी है.

सुधार की दिशा में विभाग का बड़ा कदम

ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया यह कदम काफी अहम माना जा रहा है. विभाग का मानना है कि सख्ती के साथ-साथ व्यवहार में सुधार से ही लोगों का भरोसा जीता जा सकता है. आने वाले दिनों में अगर यह निर्देश जमीन पर सही तरीके से लागू होते हैं तो पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

फिलहाल, विभाग ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों के साथ-साथ नियम लागू करने वालों की भी जवाबदेही तय होगी. इससे उम्मीद की जा रही है कि सड़क पर अनुशासन और व्यवस्था दोनों मजबूत होंगे.

Also Read : पटना नगर निगम का नया मॉडल लागू, 555 करोड़ में हुआ टेंडर; अब प्राइवेट कंपनी संभालेगी 75 वार्ड की सफाई कमान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >