पटना में ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर युवक से 3 लाख की ठगी, साइबर फ्रॉड का नया मामला

Patna News: पटना में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई. शुरुआत में छोटे लाभ का लालच देकर उसे फंसाया गया और बाद में बड़ी रकम ऐंठ ली गई.

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट. साइबर बदमाश लगातार लोगों को शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं. इसी तरह का एक मामला बुद्धा कॉलोनी इलाके में सामने आया है.

कैसे फंसाया गया युवक को

बदमाशों ने युवक तनिष्क कुमार को कॉल कर शेयर में निवेश करने पर अधिक लाभ का लालच दिया. शुरुआत में उसने 200 रुपये लगाए, जिसके बदले उसे 400 रुपये वापस दिए गए, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया.

बड़ी रकम का निवेश और ठगी

विश्वास में आने के बाद तनिष्क ने 10 हजार और फिर 20 हजार रुपये सहित कुल तीन लाख रुपये का निवेश कर दिया. बाद में जब उसने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो उससे और निवेश करने को कहा गया.

सच्चाई का एहसास

इसके बाद युवक को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हुई है. वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के करजा का रहने वाला है और फिलहाल पटना में रह रहा था.

पुलिस में शिकायत

पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ALSO READ: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में लापरवाही, तीन स्वास्थ्य प्रबंधकों से सिविल सर्जन ने मांगा स्पष्टीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >