पटना: मसौढ़ी में शिक्षिका से छेड़खानी का आरोप, परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

पटना के मसौढ़ी में एक अविवाहित शिक्षिका ने स्थानीय युवक पर लगातार पीछा कर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Patna News: पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र की एक अविवाहित शिक्षिका ने स्थानीय युवक पर पढ़ाने आने-जाने के दौरान लगातार पीछा कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. शिक्षिका के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पढ़ाने आने-जाने के दौरान शिक्षिका से छेड़खानी का आरोप

मसौढ़ी. मसौढ़ी थाना क्षेत्र की एक अविवाहित शिक्षिका ने स्थानीय युवक पर लगातार छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. मामले में शिक्षिका के परिजनों ने मसौढ़ी थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. इधर, पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की जांच में जुट गयी है.

थाने को दिये गये शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मसौढ़ी बाजार के एक मोहल्ले की रहने वाली शिक्षिका जब प्रतिदिन पढ़ाने के लिए घर से निकलती हैं, तब मसौढ़ी थाना के सामने स्थित सड़क किनारे रहने वाला एक युवक उनका पीछा कर छेड़खानी करता है.

कई दिनों से परेशान करने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक की यह हरकत कई दिनों से लगातार जारी थी. इससे शिक्षिका मानसिक रूप से परेशान थीं. इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

परिजनों ने थाने में दी लिखित शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षिका के परिजनों ने मसौढ़ी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपित युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

इधर, मसौढ़ी थाना पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: पटना के मसौढ़ी में आवारा कुत्तों का आतंक, 15 दिन में 312 लोगों को लगी रेबीज वैक्सीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >