पटना के तारामंडल में लगेगा जर्मनी से मंगाया गया 3D डोम स्क्रीन, स्पेस वर्ल्ड का रोमांचक अनुभव, जल्द होगा उद्घाटन

Patna Taramandal: पटना के तारामंडल में लोगों को अनोखा अनुभव मिलने वाला है. वर्चुअल रियलिटी थिएटर बनाया जा रहा, जहां लोग स्पेस की दुनिया में खो जायेंगे. यहां जर्मनी से मंगाया गया खास 3D डोम स्क्रीन लगाया जाएगा. जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला है.

Patna Taramandal: पटना के तारामंडल को और भी एडवांस बनाया जा रहा है. यहां लोगों के लिए वर्चुअल रियलिटी थिएटर बनाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन अगस्त के अंतिम सप्ताह तक हो सकता है. यहां लोगों को एक अनोखा और रोमांचक अनुभव मिलेगा. इसमें दर्शक जाते ही स्पेस और यूनिवर्स की दुनिया में खो जायेंगे. थिएटर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है.

जर्मनी से मंगाई गई 3D डोम स्क्रीन

वर्चुअल रियलिटी थिएटर को लेकर खास बात यह बताई जा रही है कि इसके लिए जर्मनी से बेहद खास एक 3D डोम स्क्रीन लगाया जाएगा. इस स्क्रीन पर तारों और ग्रहों की दुनिया को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा. इस थिएटर की लागत करीब 5.59 करोड़ रुपए बताई जा रही है. फिलहाल, फॉल्स सीलिंग का काम किया जा रहा है. संभावना है कि अगस्त के अंतिम तक तैयार हो जाएगा और उद्घाटन किया जाएगा.

सिम्युलेटर कुर्सियां भी होंगी उपलब्ध

जानकारी के मुताबिक, थिएटर में आने वाले लोगों को थ्री डी के साथ-साथ फोर डी का भी अनुभव मिलेगा. इसके लिए 25 सीटों वाली खास सिम्युलेटर कुर्सियां मंगाई गई है. इसके साथ ही वीआर हेडसेट की सहायता से लोग रोलर कोस्टर राइड, पानी के अंदर जाने की फीलिंग और कंपन जैसी गतिविधियों का अनुभव कर पायेंगे.

स्पेस की दुनिया में खो जायेंगे दर्शक

यहां पर साउंड सिस्टम भी बेहद खास लगाया जा रहा है. जो कि थ्री डी होगा और दर्शकों को ऐसा फील होगा कि वे स्पेस की दुनिया में ही पहुंच गए हैं. लोगों को एक्टिव थ्रीडी ग्लास भी दिए जाएंगे, जिससे उन्हें और भी बेहतर अनुभव मिल सकेगा.

ये सभी सुविधाएं भी मिलेंगी

इसके अलावा पटना के तारामंडल के परिसर में सोविनियर शॉप बनाया जाएगा. जिसका टेंडर फाइनल हो गया है. इस शॉप में अलग-अलग सब्जेक्ट की किताबें, विज्ञान से जुड़े उपकरण, साइंटिफिक मॉडल, ट्रोन, स्पेस सूट समेत कई अन्य चीजें भी मिल सकेगी. बच्चों के लिए भी यहां खास व्यवस्था की जा रही है. कुल मिलाकर देखा जाए तो, अब तारामंडल में आने वाले दर्शकों को एक दम अलग और अनोखा अनुभव मिलने वाला है.

Also Read: बिहार में दशहरा-दीवाली से पहले इस जिले में सड़कों की होगी मरम्मत, बिना परमिशन खुदाई करने पर होगा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >