Live Updates

Patna Student Protest : गांधी मैदान में जुटने लगे छात्र-युवा, पुलिस छावनी में बदला डाक बंगला चौराहा

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में 15 छात्र संगठनों ने पटना में पैदल मार्च का ऐलान किया है. इसके मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

11:23 AM. 25 Aug 26 2 min ago

गांधी मैदान में छात्रों का जुटान शुरू, हाथों में तिरंगा है

हाथों में तिरंगा लिए छात्र

राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-10 के समीप मंगलवार को छात्र संगठनों के पैदल मार्च से पहले छात्रों का जमावड़ा शुरू हो गया. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा, भगत सिंह की तस्वीरें और विभिन्न मांगों वाले पोस्टर लेकर पहुंचे. गांधी मैदान का माहौल नारों और बैनरों से गूंजता रहा.

11:20 AM. 25 Aug 26 5 min ago

जेपी गोलंबर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जेपी गोलंबर पर तैनात फोर्स

छात्र संगठनों के मार्च को देखते हुए जेपी गोलंबर के अलावा डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर, हड़ताली मोड़ और लोहिया पथ चक्र-2 के समीप भी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और अन्य माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

11:07 AM. 25 Aug 26 18 min ago

पटना में पहली बार लगाया गया ‘लोहे का दीवार’

तस्वीरों में दिख रहा लोहे का दिवार

BPSC अभ्यर्थियों को रोकने के लिए बड़े-बड़े बैरिकेट्स लगाए गए हैं. पटना के डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं. छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहली बार ‘लोहे का दीवार’ बनाया गया है.

10:47 AM. 25 Aug 26 39 min ago

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर 15 छात्र संगठनों के प्रस्तावित पैदल मार्च को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. छात्र संगठन मंगलवार को गांधी मैदान के गेट नंबर-12 से लोक भवन तक पैदल मार्च निकालने की तैयारी में हैं. मार्च को लेकर पुलिस को लिखित सूचना दी गयी है.

प्रदर्शन को देखते हुए शहर में करीब 1200 पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. संभावित मार्गों पर कई जगह बैरिकेडिंग की गई है. पुलिस की कोशिश रहेगी कि प्रदर्शनकारी निर्धारित सुरक्षा घेरे को तोड़कर लोक भवन की ओर आगे नहीं बढ़ सकें. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन को भी तैयार रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >