Patna Six Lane Bridge: पटना में जल्द बनकर तैयार हो जाएगा सिक्स लेन पुल, सीएम ने दिए निर्देश

Patna Six Lane Bridge: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगापथ और कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण और संपर्कता पर विशेष जोर दिया. उन्होंने परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे पटना और उत्तर बिहार के बीच यातायात और भी बेहतर हो सके. पढे़ं पूरी खबर…

Patna Six Lane Bridge: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के प्रतिष्ठित जेपी गंगापथ परियोजना का दौरा किया और लैंडस्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पूरा क्षेत्र हरा-भरा और आकर्षक दिखेगा. जेपी गंगापथ को एक अद्भुत परियोजना बताते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इसका सौंदर्यीकरण कार्य भी उतना ही उत्कृष्ट होना चाहिए, जितना इसका निर्माण हुआ है. साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन पर विशेष ध्यान देने की बात कही.

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा सुगम

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल निर्माण कार्य की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पुल का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम हो सके. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस पुल से न केवल दूरी घटेगी, बल्कि पटना शहर में ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी.

गायघाट डाउन रैंप से सुगम यातायात की तैयारी

गायघाट में जेपी गंगापथ से नदी की ओर बनाए जा रहे डाउन रैंप का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बन जाने से यू-टर्न की जरूरत नहीं रह जाएगी और यातायात और भी सुगम हो जाएगा. यह डाउन रैंप सीधे जेपी गंगापथ को जोड़ने में मदद करेगा, जिससे वाहनों की गति और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सकेगी.

भविष्य की बड़ी योजनाएं भी चर्चा में

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महात्मा गांधी सेतु के बगल में प्रस्तावित नए फोरलेन पुल को भी जेपी गंगापथ से जोड़ने की योजना बनाई जाए. इसके लिए अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे इसका गहन अध्ययन कर एक प्रभावी कार्ययोजना बनाएं. दीदारगंज तक जेपी गंगापथ का कार्य पूरा कर लिया गया है और अब इस पथ को छह लेन पुल से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है.

ALSO READ: Bihar Road: बिहार के इस जिले में राम जानकी मार्ग की निर्माण प्रक्रिया शुरू, दी जा रही मुआवजे की राशि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >