Patna Road Accident: राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया. अटल पथ पर सर्विस लेन में चल रहे खुदाई कार्य के दौरान एक गंभीर लापरवाही सामने आई. बुडको द्वारा कराए जा रहे कार्य के बीच एक राहगीर अचानक करीब 20 से 25 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया. एजेंसी द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यह घटना हुई. घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घायल युवक जक्कनपुर का रहने वाला है और पेशे से हॉकर है.वह अखबार बांटकर घर लौट रहा था. इसी दौरान सर्विस लेन में सामने से आ रही एक कार को पास देने के दौरान वह अनियंत्रित हो गय. जिसके कारन वह सीधे गड्ढे में जा गिरा.घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.आसपास के लोग तुरंत जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.
रेस्क्यू में देरी, एक घंटे बाद निकाला गया बाहर
जानकारी के अनुसार,घटना करीब 12 बजे की है. घटना के करीब आधे घंटे बाद तक भी युवक को बाहर निकालने का काम शुरू नहीं हो सका.आधे घंटे में प्रशासन की टीम सीढ़ी का प्रबंध नहीं कर सकी है.बाद में नगर निगम की ओर से जेसीबी भेजा गया. लेकिन नीचे तक पहुंच नहीं पाने से घायल व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका.
स्थानीय लोगों का आरोप-सुरक्षा में लापरवाही
स्थानीय लोगों का कहना है कि खुदाई स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था नही है. लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल की और से अच्छी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है. यदि मजबूत बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए गए होते, तो यह हादसा नही होता. सुरक्षा के नाम पर बस अस्थायी रूप से बैरिकेडिंग लगा दिया गया है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी. जिसके बाद पुलिस भी मौके परअपने कई जवान के साथ पहुंची. इसके बाद एंबुलेंस और क्रेन मंगाया गया. जिसके बाद युवक को बेल्ट लगाकर ऊपर खींचा गया. घंटो की कोशिश के बाद व्यक्ति को बहार लाया गया. व्यक्ति काफ़ी घायल हो चूका था. बाहर निकलने के बाद व्यक्ति ने आरोप लगाया पूरे शहर की स्थिति चिंताजनक है. हमेशा कुछ न कुछ खुदाई चलता रहता है. लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नही की जाती है. जिसके करना हमेश कोई न कोई घटना होती रहती है.शहर में चल रही अनियोजित खुदाई पर सवाल उठाए
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी पटना में खुदाई और सड़क धंसने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं—
- 2025 में मीठापुर सब्जी मंडी के पास सड़क धंसने की घटना
- जीपीओ गोलंबर के पास गड्ढे में वाहन गिरने का मामला
- राजीव नगर में नाला निर्माण के दौरान पोकलेन मशीन धंसने की घटना
इन घटनाओं के बावजूद सुरक्षा मानकों में सुधार नहीं होना चिंता का विषय है.
अटल पथ का यह हादसा सुरक्षा लापरवाही और अधूरी व्यवस्था की पोल खोलता है. समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी लोगों की जान जोखिम में डाल सकते हैं.
पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट
Also Read:अनंत सिंह की मौजूदगी में समारोह बना हथियार शो, वीडियो वायरल होते ही बढ़ीं मुश्किलें
