Patna Power Cut : पटना में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है. बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस और जरूरी कार्यों के चलते आज शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. अलग-अलग क्षेत्रों में करीब दो से तीन घंटे तक बिजली प्रभावित होने की संभावना है. जमाल रोड, एग्जीबिशन रोड, कंकड़बाग, बहादुरपुर और बुद्धा कॉलोनी समेत कई इलाके इससे प्रभावित होंगे.
सुबह 6 से 9 बजे तक इन इलाकों में कटौती
सुबह 6 बजे से 9 बजे तक जमाल रोड और एग्जीबिशन रोड चौराहे से होटल लेमन ट्री तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इस दौरान इन इलाकों में रहने वाले लोगों और कारोबारियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है.
सुबह 7 से 9 बजे तक इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बंश घाट, मंदिरी, बुद्धा कॉलोनी और दुजरा इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम की योजना बनाने की सलाह दी गई है.
सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक यहां कटौती
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कोइरी टोला, कुतुबुद्दीन लेन, शीशी बोतल गली, धोबी गली, फकीरवाड़ा और बारीपथ में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांटी फैक्टरी रोड, एमजी नगर, कंकड़बाग मेन रोड, बुद्धा डेंटल कॉलेज और बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में कटौती
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सेक्टर तीन, सेक्टर छह, भूतनाथ रोड और बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की जानकारी दी गई है.
सभी इलाकों में एक साथ नहीं कटेगी बिजली
बिजली कंपनी के अनुसार, शहर के सभी इलाकों में एक साथ बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी. अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर मेंटेनेंस और जरूरी काम किए जाएंगे. इसलिए बिजली कटौती भी निर्धारित समय के अनुसार अलग-अलग इलाकों में होगी.
एग्जीबिशन रोड जैसे व्यस्त इलाकों पर असर
एग्जीबिशन रोड और आसपास के व्यस्त इलाकों में बिजली कटौती का असर दुकानों, कार्यालयों और कारोबार पर भी पड़ सकता है. उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे कटौती की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें.
Also Read : पटना एयरपोर्ट पर 13 पुलिसकर्मी तैनात, फिर भी नहीं है अपना ओपी भवन, जानें क्यों अटका मामला?
