पटना: मसौढ़ी में गश्ती से लौट रही पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत तीन महिला सिपाही घायल

मसौढ़ी के लहसुना थाना क्षेत्र में गश्ती से लौट रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में एक दारोगा और तीन महिला सिपाही घायल हो गईं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Patna News: लहसुना थाना क्षेत्र के कराय पंचायत स्थित बांसडीह मुसहरी के पास बुधवार को गश्ती से लौट रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया. ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से किए गए इस हमले में एक पुलिस पदाधिकारी समेत तीन महिला सिपाही घायल हो गईं, जबकि गश्ती वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया.

ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से किया हमला

पुलिस के अनुसार गश्ती दल जैसे ही बांसडीह मुसहरी के समीप पहुंचा, कुछ लोगों ने वाहन रोककर उस पर हमला बोल दिया. हमले में गश्ती पदाधिकारी पु.अ.नि. सुदर्शन कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी. वहीं महिला सिपाही खुशी कुमारी, पल्लवी कुमारी और प्रीति कुमारी भी घायल हो गईं.

अस्पताल में कराया गया उपचार

घायल पुलिसकर्मियों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल, मसौढ़ी में कराया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में लहसुना थाना में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर बांसडीह मुसहरी निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में शतरंजन मांझी के पुत्र भूरा मांझी और करीबन मांझी तथा सुरेश मांझी के पुत्र छोटे मांझी शामिल हैं.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >